Loading content...
Loading content...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा।
अगर आपने भी 12वीं (Intermediate) की परीक्षा दी है और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी उपस्थित रहेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच किया गया था, जिसमें 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
बोर्ड ने 28 फरवरी को Answer Key जारी कर दी थी और अब कॉपियों का मूल्यांकन व टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। बस कुछ ही समय में आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
BSEB द्वारा टॉपर्स को नकद राशि, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाएगा:
रिजल्ट जारी होते ही सर्वर पर भारी ट्रैफिक आ सकता है। आसानी से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1 BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जाएं।
2 होमपेज पर 'Bihar Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3 रिजल्ट पैनल में अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
4 स्क्रीन पर दिख रहे Captcha (सुरक्षा कोड) को भरें।
5 'View Result' पर क्लिक करें और अपनी Marksheet डाउनलोड करें।