बिहार बोर्ड कल यानि 3 दिसंबर को जारी करेगा इंटर और मैट्रिक का मॉडल पेपर और प्रश्न पत्र :
इस समय राज्य के स्कूल–बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार बोर्ड ने पुष्टि की है कि वह 3 दिसंबर 2025 को अपनी वार्षिक परीक्षा 2026 (इंटर और मैट्रिक) के लिए मॉडल पेपर + मॉडल प्रश्न पत्र (Model Question Paper) अपनी वेबसाइट https://biharboardonline.com/ जारी करेगी | |
➤ क्या है मॉडल पेपर और क्यों है जरूरी ?
मॉडल पेपर वही दस्तावेज़ होते हैं जो बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं ताकि छात्रों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की संख्या, प्रकार (वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय आदि) का अंदाजा हो सके।
यह छात्रों को असली परीक्षा से पहले अभ्यास करने, समय प्रबंधन समझने और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान करने में मदद करता है।
➤ कब हैं बोर्ड परीक्षा ?
बताया गया है कि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
इंटर (12वीं) परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होने की सूचना है।
➤ क्यों मॉडल पेपर से तैयारी करना ज़रूरी है ?
मॉडल पेपर से आपको पता चलता है कि इस बार बोर्ड ने प्रश्न पत्र का पैटर्न कैसे रखा है, कितने MCQ, कितने Short/Long answer आदि।
इससे आप अपनी रिवीजन रणनीति बना सकते हैं , कौन-से chapters ज़्यादा ध्यान देने हैं, समय कैसे बाँटना है आदि।
अभ्यास के दौरान आपको अपनी कमजोरियों का पता चलता है , और आप उन्हें सुधार सकते हैं।
असली परीक्षा में होने वाली nervousness कम होती है, क्योंकि आप पहले से पेपर फॉर्मेट और टाइम-मैनेजमेंट से परिचित हो जाते हैं।
➤ बोर्ड परीक्षा से जुडी कुछ तथ्य –
इंटर व मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें छात्र को आधे का ही जवाब देना है। वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरी प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना है। मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा। संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्न पत्र होगा।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें लगभग 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से है। इसमें करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में गणित के 138 प्रश्न होंगे। विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन छात्र को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा।
इंटर भौतिक विज्ञान 70 अंकों का होगा। इसमें 96 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 70 है, लेकिन छात्र को केवल 35 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। खंड बी में लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में से तीन प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य होगा।
सभी विषयों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसके तहत 100 अंकों के परीक्षा में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें खंड ‘ए’ में 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे, जिसमें किसी 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।